कन्नौज: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में बने कुल 10 केंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक ने दी जानकारी।
जनपद कन्नौज में 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर जिले भर में कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पूरन सिंह ने बताया सभी केंद्रों पर व्यवस्था पूरी कर ली गई है। सर्वाधिक आठ केंद्र तिर्वा तहसील क्षेत्र में और अन्य दो केंद्र कन्नौज सदर में बनाए गए हैं।