शामली: शामली के लांक गांव में अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Shamli, Shamli | Apr 30, 2026 गुरूवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के गांव लांक की बताई जा रही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें कुछ लोग अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग कर कथित तौर पर गांव के एक खिलाड़ी की जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि अवैध हथियार से हो रही हर्ष फायरिंग का मामला वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटने का दावा कर रही है।