दमोह: लुहर्रा के पास अनियंत्रित ट्रक ने 2 को कुचला, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर हालत में जबलपुर रेफर
Damoh, Damoh | Apr 16, 2026 दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के लहुर्रा गांव में तेज रफ्तार 407 वाहन ने सड़क किनारे बैठे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में लच्छू सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि रामलाल अहीरवाल गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किए गए। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।