सिलाव: स्मार्ट मीटर के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने सिलाव प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना
Silao, Nalanda | Oct 2, 2024 राजद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर 12.10 बजे सिलाव प्रखंड मुख्यालय पर स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना दिया. इस दौरान धरना को संबोधित करते हुए राजद के प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि राज्य सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों का खून चूसने का काम कर रही है. यह स्मार्ट मीटर नहीं बल्कि स्मार्ट चीटर है.