सिलाव: नालंदा स्थित नव नालंदा महाविहार में हिंदी पखवाड़ा समारोह का हुआ समापन
Silao, Nalanda | Oct 2, 2024 नालंदा स्थित नव नालंदा महाविहार में मंगलवार की दोपहर तीन बजे हिंदी पखवाड़ा समारोह का समापन किया गया. इस अवसर पर हिंदी काव्य पाठ का आयोजन किया गया जिसमें महाविहार के छात्रों एवं कर्मचारियों ने अपनी कविता का पाठ किया. मौके पर हिंदी विभाग के शोध छात्र संजय सिन्हा की पुस्तक का लोकार्पण कुलपति प्रो. राजेश रंजन ने किया.