गाज़ीपुर: बेरोजगारी पर डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा- 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, देश और विदेशों में भी खुलेंगे अवसर
ग़ाज़ीपुर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि जिला प्रशासन मिशन बेरोजगार अभियान के तहत आने वाले महीनों में 8 से 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जा रहा है। डीएम ने बताया कि युवाओं को rojgarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फिलहाल पोर्टल पर 12 हजार से अधिक युवा रजिस्टर्ड हैं।