कटनी नगर: रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में 30 लाख की डेकोरेटिव रोड लाइट परियोजना का निगम अध्यक्ष और पार्षद ने किया भूमि पूजन
नगर निगम सीमा के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में क्षेत्र की सड़के और प्रमुख मार्ग अब आधुनिक डेकोरेटिव रोड लाईट से रोशन होगा। 25 से 30 लाख की लागत से यह कार्य किया जाएगा। आज शुक्रवार शाम 5:30 मिनट पर पार्षद अवकाश जायसवाल और नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित वार्डवासियों और समाज सेवियों की उवस्थिति में इस परियोजना का भूमिपूजन सिविल लाइन क्षेत्र में किया गया।