धमदाहा: तीन दिनों से दहशत फैला रहे तेंदुए का अंत, ग्रामीणों ने उसे घेरकर मार गिराया
धमदाहा :- टीकापट्टी थाना क्षेत्र के धूसर पंचायत अंतर्गत टीकापट्टी-गोड़ियर मार्ग पर स्थित चकला बहियार में पिछले तीन दिनों से आतंक का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार ग्रामीणों ने मार गिराया। तेंदुए की लगातार मौजूदगी और हमलों से पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ था।