चूरू: चूरू में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, मतदान करीब 76 फीसदी हुआ
Churu, Churu | Apr 22, 2026 बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के तहत बुधवार को चूरू कोर्ट परिसर स्थित बार रूम में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चूरू बार एसोसिएशन से जुड़े कुल 794 अधिवक्ता मतदाता थे, जिनमें से 603 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।