समस्तीपुर: भगीरथपुर गांव में बोरी में बंद मिली 10 वर्षीय बच्ची का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
समस्तीपुर: जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर पंचायत में एक 10 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है। बच्ची का शव एक बोरी में बंधा हुआ मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृत बच्ची की पहचान भागीरथपुर निवासी कैलाश सहनी की पुत्री मानसी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने बच्ची को साइकि