रामपुर: रामपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद, एडिशनल एसपी ने मीडिया को दी जानकारी
Rampur, Rampur | Jun 6, 2026 रामपुर में 8, 9 और 10 जून को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं। शनिवार की दोपहर 2:30 बजे तैयारियों का अंतिम जायजा लिया। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेक्स बनाई जाएगी।