डलमऊ: दुर्गापुर बनापार गांव में तालाब में मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप
बृहस्पतिवार को समय लगभग 2:00 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर बनापार गांव में तालाब में शव ग्रामीणों को दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। कुंज बिहारी पुत्र जगन्नाथ निवासी जुड़ावन सिंह का पुरवा मजरे सुरसना थाना डलमऊ के रूप में शव की शिनाख्त हुई।