होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम पहुंचीं भाजपा जिला अध्यक्ष ने राजेश रैकवार के पिता के निधन पर जताई शोक संवेदना
बुधवार को नर्मदापुरम पहुंचीं भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने भाजपा पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठ नेता राजेश रैकवार के निवास पर पहुंचकर उनके पूज्य पिता स्वर्गीय शिवचरण रैकवार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रीति शुक्ला ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।