जबलपुर: SP संपत उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, सालों से फरार 263 वारंटी गिरफ्तार
अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर जबलपुर पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई की। शहर और देहात में एक साथ की गई कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे 263 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें 131 गैर-म्यादी और 77 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं।