अमड़ापाड़ा अंचल के बीजीआर माइनिंग कंपनी ने CSR के तहत दो दिवसीय कंबल वितरण अभियान चलाकर शुक्रवार 4 बजे करीब सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। इस दौरान कुल 850 गर्म कंबल परियोजना प्रभावित गाँवों — बिशनपुर, चिलगो, डांगापाड़ा, सिंगदेहड़ी, चिरुदीह, सकलमा, धामनीचुआ, पचवारा–अमरतोला़ — में वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरित किया गया।