इटावा: नुमाइश चौराहे पर कंटेनर में बिजली के तार उलझने से बिजली पोल गिरा, यातायात बाधित, चालक हिरासत में
Etawah, Etawah | Apr 21, 2026 शहर के व्यस्त वाइस ख्वाजा रोड पर मंगलवार शाम नुमाइश चौराहे के पास एक कंटेनर में बिजली के तार फंस गए। तारों में फंसने के कारण सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा अचानक कंटेनर के ऊपर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद मौके पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। वाइस ख्वाजा की ओर से आ रहा कंटेनर जैसे ही चौराहे के पास पहुंचा।