पन्ना जिले के गुनौर तहसील अंतर्गत ग्राम खभरा से एक गंभीर विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति अपने पुश्तैनी मकान का रास्ता बंद किए जाने से परेशान होकर न्याय की गुहार लगा रहा है। ग्राम निवासी रामभुवन चौधरी पिता नन्दा चौधरी ने पुलिस अधीक्षक पन्ना को आवेदन देकर शिकायत की है कि गांव के कुछ दबंगों ने उनके पुश्तैनी मकान के सामने अवैध रूप से तारबारी लगा ली।