खरगोन में भाजपा के पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत राधा रिसोर्ट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत भव्य प्रदर्शनी के शुभारंभ के साथ हुई। निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सांसद गजेंद्र पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, जिला प्रभारी संगीता सोनी और जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।