कोल: जिले में भैंस चोरी की घटनाओं में शामिल फेयर मीट फैक्ट्री के GM सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया, SSP ने किया खुलासा
Koil, Aligarh | Feb 13, 2026 अलीगढ़ में भैंस चोरी की घटनाओं में शामिल फेयर मीट फैक्ट्री के जनरल मैनेजर सहित 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मीट फैक्ट्री के GM तबरेज से सांठगांठ से आरोपी अलीगढ़ व आसपास के जिलों से भैंस चोरी किया करते थे। चोरी की गई भैंसों का फेयर मीट फैक्ट्री में कटान किया जाता था। भैंस चुराने की घटनाओं में नवीन दी गड्डी लिखी गाड़ी का उपयोग होता था।