ग्वालियर गिर्द: सस्पेंड IAS संतोष वर्मा पर ब्राह्मण समाज का फूटा गुस्सा, ग्वालियर में अमित शाह को भेजी चिट्ठी, 5 दिसंबर को होगा आंदोलन
मध्यप्रदेश में आरक्षण पर विवादित बयान के बाद सस्पेंड हुए IAS संतोष वर्मा को लेकर सवर्ण समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्वालियर में तीसरे दिन भी विरोध थमा नहीं, वहीं सकल ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने आज दोपहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।