गोड्डा में आत्मा शासकीय निकाय की बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिला दंडाधिकारी अंजली यादव ने कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन पर बल दिया और अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाने के निर्देश दिए।