जलालाबाद: कालेज ऑफ टीचर एजुकेशन, प्रयागराज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शाहजहांपुर जिले के सात शिक्षकों को आय आधारित छात्रवृत्ति योग्यता परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इनमें जलालाबाद ब्लॉक के पांच शिक्षक प्रमुख हैं।