अरवल: कार्यालय कक्ष में जनता दरबार, पुलिस अधिकारियों ने सुनी आमजनों की समस्याएं और दिए समाधान के निर्देश
Arwal, Arwal | Jul 28, 2025 कार्यालय कक्ष मे आयोजित जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने आम जनता की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा दरबार में आए लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं अनुमंडल पुलिस कार्यालय, अरवल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने भी परिवादियों की समस्याएं सुनीं।