रामपुर: ग्राम सूरजपुर में मारपीट में घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
Rampur, Rampur | Apr 6, 2025 रविवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च को थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर में किसी बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षो में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। घटना में कई लोग घायल हुए थे। थाना पटवाई में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। रविवार को इस मामले में घायल 60 वर्षिय शेर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।