रामपुर: बरेली गेट स्थित गवर्मेंट प्रेस के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक की हुई मौत
Rampur, Rampur | Apr 6, 2025 रविवार को दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार गंगापुर निवासी किशोरी लाल का 20 वर्षिय बेटा विशाल सैनी होटल रेडियन्स पार्क में इलेक्ट्रिशन के पद पर काम करता था। डयूटी करके घर लौटने के दौरान बरेली गेट स्थित गवर्मेंट प्रेस के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।