रामपुर: भाजपा के स्थापना दिवस पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. अब्बास नकवी ने आम आदमी पार्टी सांसद के बयान पर किया पलटवार
Rampur, Rampur | Apr 6, 2025 भाजपा कार्यालय में भाजपा का स्थापना दिवस मनाने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बयान का पलटवार किया है। रविवार की दोपहर 3:00 बजे भाजपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होकर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मैं तो कहीं नहीं गया उनसे पूछो जिन्होंने मुसलमानों का थोक में वोट लिया फुटकर में विकास ही नहीं कराया।