चंदौसी: ग्राम जनैटा में सरकारी तालाब की भूमि की पैमाइश कराई गई, कब्जा मुक्त करने में एसडीएम नीतू रानी रही मौजूद
ग्राम जनैटा में स्थित तालाब की भूमि को राजस्व टीम ने कब्जा मुक्त कराया। उप जिलाधिकारी नीतू रानी के निर्देशन में नायब तहसीलदार सतेन्द्र चाहर ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गाटा संख्या 212 रकबा 0.073 भूमि की शुक्रवार शाम 4:30 बजे के करीब पैमाइश कराई और अवैध कब्जा हटवाया। भूमि ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दी गई।