अशोकनगर जिले के पिपरई थाना क्षेत्र के आरोली गांव के एक युवक की एक दिन पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। मंगलवार को मृतक के परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने एक व्यक्ति पर संदेह जताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। हालांकि पुलिस ने उचित जांच का भरोसा दिया है।