टोडारायसिंह: टोंक में घने बादलों से मौसम हुआ ठंडा, गर्मी-उमस से मिली राहत, बारिश के आसार
Todaraisingh, Ajmer | Jul 1, 2026
टोंक। बुधवार सुबह से जिले में घने बादल छाए हैं। मौसम ठंडा होने से हवाओं में ठंडक घुल गई है और लोगों को तेज गर्मी व उमस से राहत मिली है। बीते 24 घंटे में औसत 4.65 मिमी बारिश दर्ज की गई, आज भी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम में दो डिग्री की गिरावट आई है।