धमतरी: धमतरी पुलिस विभाग में एसपी ने किया फेरबदल, एक टीआई को किया लाइन अटैच
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर फेर बदल किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग के कार्यों में कसावट लाने के लिए यह तबादला किया गया है। जारी तबादला सूची के अनुसार भखारा थाना प्रभारी शरद ताम्रकार को लाइन अटैच किया गया है। जबकि उसके स्थान पर तापेश्वर सिंह नेताम को थाना प्रभारी बनाया गया है।