बक्सर: बड़ी कार्रवाई: सीएम के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हुई चूक के मामले में बक्सर के ईओ कुमार ऋत्विक निलंबित
Buxar, Buxar | Jun 23, 2026 बक्सर मुख्यमंत्री के 23 मई 2026 के बक्सर दौरे के दौरान किला मैदान में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो पाने के मामले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक पर गाज गिरी है। इसको लेकर पत्र जारी की गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग की अधिसूचना के अनुसार ऋत्विक पर पदीय दायित्वों में लापरवाही हुई है।