जौनपुर: अभयचंदपट्टी गांव में महिला से मारपीट और धमकी के आरोप में 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज
बक्शा थाना क्षेत्र के अभयचंदपट्टी गांव में एक महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई दी गई शिकायत के आधार पर की गई। पीड़िता रंजना यादव पत्नी विजय यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया।