हाथरस: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के हतीसा पुल के पास डंफर की टक्कर से 4 पहिया लोडर टेम्पों सवार चालक घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
हाथरस सदर तहसील क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे हतीसा पुल के पास चार पहिया लोडर टेंपो को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, सड़क हादसे के दौरान लोडर टेंपो में सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, टक्कर मार कर चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया, घायल हालत मे लोडर टेंपो चालक को उपचार के जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने घायल चालक को हायर मेडिकल सेंटर रेफ़र कर दिया।