बोरियो: कुटुंबा चौक में सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
शनिवार को दोनों मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मिली और दोनों की पहचान हो सकी। शुक्रवार के शाम कुटुंबा में हुए बाइक और टोटो की टक्कर में टोटो चालक के अलावे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे बोरियो सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया था जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया,मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।