घाघरा: चामा जंगल में घाघरा पुलिस ने एक व्यक्ति का शव रस्सी के फंदे पर लटका हुआ बरामद किया
Ghaghra, Gumla | Dec 21, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के चामा जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव रस्सी के फंदे से लटकता हुआ घाघरा पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार चामा गांव के कुछ युवक जंगल की ओर बैर खाने के लिए गए थे इसी दौरान गंध आने लगी नजदीक जाकर देखा तो फंदे के सहारे शव झूल रहा था। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लगभग 5 दिन पूर्व से शव फंदे से झूल रहा है।