गोहद: नौतपा में बदला मौसम, आंधी-तूफान और बारिश से भिंड में तबाही, आकाशीय बिजली से बुजुर्ग महिला की मौत
Gohad, Bhind | May 29, 2026 भिंड जिले में नौतपा के बीच शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी, तूफान और बारिश ने जिलेभर में जमकर कहर बरपाया। करीब आधे घंटे तक चले तेज तूफान से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए तो वहीं बिजली के तार टूटने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा छा गया।मेहगांव क्षेत्र में तेज तूफान के दौरान एक बड़ा पेड़ ऑटो पर गिर गया।