बहराइच: उतरौला इलाके में घर में सो रही महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
बलरामपुर जनपद के उतरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत उतरौला इलाके की रहने वाली महिला घर में सो रही थी। तभी अचानक जहरीले सांप ने काट लिया। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।पुलिस जांच में जुट गई है।