भानपुरा: फसल बीमा को लेकर फिर भड़का किसानों का आक्रोश, लेदी चौराहे पर दोबारा चक्का जाम
भानपुरा तहसील के ओसारा एवं आसपास के ग्रामीणों ने गुरुवार को एक बार फिर लेदी चौराहे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि फसल बीमा अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है, जिससे किसानों में भारी नाराजगी है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी किसानों ने इसी मांग को लेकर लेदी चौराहे पर चक्का जाम किया था।