गुमला: पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन, पल्स पोलियो कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Gumla, Gumla | Jun 19, 2026 पांच माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी, अनुबंध एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने गुमला में विशाल जुलूस और प्रदर्शन किया। कचहरी परिसर से निकला जुलूस पटेल चौक, टावर चौक होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचा, जिसमें एक हजार से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।