अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा आज रविवार को गयाजी समाहरणालय सभाकक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने की। इसमें गया टाउन, सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों की जीविका दीदियों ने भाग लिया। इसकी जानकारी आज दिनांक 8 मार्च रविवार की शाम 4 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।