चास: बोकारो के कोऑपरेटिव कॉलोनी से आजसू पार्टी के द्वारा निकाला गया मसाल जुलूस
Chas, Bokaro | Feb 16, 2024 अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) द्वारा JSSC-CGL पेपर लीक मामले की CBI जांच, छात्रों पर की गई FIR वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को बोकारो में कोऑपरेटिव कॉलोनी से बिरसा चौक तक छात्रों के हक और अधिकार के लिए मशाल जुलूस निकाला गया। छात्र संघ जिलाध्यक्ष तापेश कुमार महतो ने बताया कि आगे भी 17 फरवरी को रांची के राजभवन के समक्ष एकदिवसीय प्रदर्शन करेगी ।