गाज़ियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र में कॉलेज जा रही छात्रा को बदमाशों ने मारी गोली, सर्वोदय अस्पताल में चल रहा घायल छात्रा का इलाज
कवि नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 9:00 बजे कॉलेज जा रही छात्रा को स्कूटी सवार दो बदमाश गोली मारकर मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, गोली छात्रा के कंधे में लगी। घायल छात्रा को उसके परिजनों ने कविनगर के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।