गाज़ियाबाद: पीएफए की टीम ने नंदग्राम इलाके से पकड़वाए 6 प्रतिबंधित कछुए, एक तस्कर गिरफ्तार
पीपल फ़ॉर एनिमल की टीम ने गुरुवार को ब्लैक स्पॉट कछुए नंदग्राम इलाके से बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौजूद रही। एक तस्कर भी गिरफ्तार हुआ है। वहीं इन कछुओं का तस्करी करने वाला मास्टरमाइंड अभी फरार है। यह कछुए सिर्फ ब्रह्मपुत्र और गंगा नदी में मिलते हैं। वहां से इनको तस्करी करके दिल्ली एनसीआर में लाया जाता है।