गाज़ियाबाद: सीएम योगी आदित्यनाथ mgi घरौंदा सोसाइटी में रहने वाली अपनी बहन से मिलने पहुंचे, पुलिस ने रूट डायवर्ट किया
राजनगर एक्सटेंशन की एमजीआई घरौंदा सोसाइटी में रहने वाली बहन के घर बुधवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। वह बुलंदशहर में ब्रहस्पतिवार को होने वाली पीएम मोदी की रैली के पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने गए थे। जायजा लेने के बाद देर शाम व हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में पहुंचे।