गाज़ियाबाद: साहिबाबाद में 9 समितियों के पदाधिकारियों ने आवास विकास कार्यालय पहुंचकर किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप
साहिबाबाद में गुरुवार को 9 समिति के पदाधिकारियों ने आवास विकास कार्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और करीब 3 घंटे तक आवास विकास प्राधिकरण का घेराव भी किया। समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्राधिकरण ने विकास कार्यों को बीते कई सालों से इस इलाके में रोक रखा है, जिसके चलते यहां ना तो सड़क है ना सीवर लाइन और ना ही अच्छी बिजली कनेक्टिविटी।