दतिया नगर: शहर में बारिश के बाद फिर छाया घना कोहरा, दृश्यता 100 मीटर तक घटी, सड़कें सूनी, घरों में दुबके लोग
दतियाजिले में बीते मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार सुबह शहर घने कोहरे की चपेट में रहा, जिससे दृश्यता घटकर करीब 100 मीटर रह गई। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और गुरुवार सुबह आठ बजे तक सड़कों पर गिने-चुने वाहन ही नजर आए। आमतौर पर सुबह आठ से नौ बजे के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों की आवाजाही रहती है।