Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

BHOLE KA DIWANA RAP SONG #kalakar #RISHIVLOG #RAP #video #rapsong #HindiRAP #indore #IndoreRAP

Indore, Indore | Aug 25, 2021

MORE NEWS

*इंदौर में औद्योगिक विकास को नई गति*
---
*पीथमपुर सेक्टर-7, जिला-इंदौर में ₹1,911 करोड़ के निवेश वाले 7 नए उद्योगों को भूमि आवंटित*
इंदौर, 24 जून 2026
       प्रदेश का आर्थिक एवं औद्योगिक विकास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार का प्रथम ध्येय है। सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि पूर्व से स्थापित आर्थिक एवं औद्योगिक इकोसिस्टम को ओर बढ़ावा दिया जाये, साथ ही नए इकोसिस्टम प्रदेश के हर भाग में विकसित किए जाए।
    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर राज्य का ग्रोथ इंजन है एवं सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इंदौर में उपलब्ध निवेश एवं रोजगार की क्षमताओं एवं संभावनाओं को मूर्तरूप प्रदान कर निवेश आकर्षित किया जाये। इसी तारतम्य में एम.पी. इण्डस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) द्वारा पीथमपुर सेक्टर-7 में मेटल प्रोसेसिंग, फर्निचर, फूड प्रोसेसिंग, बी. ओ.पी.पी. फिल्म, टेक्सटाईल एवं एफ.आई.बी.सी. क्षेत्र की 7 औद्योगिक इकाइयों को 27.35 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। इन इकाइयों द्वारा लगभग ₹1911 करोड़ के निवेश तथा 1,797 रोजगार सृजित किए जाने का प्रस्ताव है।
   उक्त सात इकाईयों में जापानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाली कंपनी टोपान स्पेशिलिटी फिल्मस भी शामिल है, जिनके द्वारा ₹950 करोड़ का निवेश एवं 332 लोगों को रोजगार प्रदान किया जायेगा। यह निवेश मुख्यमंत्री जी के जापान दौरे के फलस्वरूप प्रदेश में आया है।
  इन नए आवंटनों के साथ ही पीथमपुर सेक्टर-7 में अब तक कुल 24 औद्योगिक इकाइयों को 279.48 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है। इन इकाइयों द्वारा प्रस्तावित कुल निवेश बढ़कर ₹ 10,606 करोड़ तक पहुँच गया है। इससे इंदौर जिले के औद्योगिक इकोसिस्टम को नई मजबूती मिलेगी तथा बड़ी इकाइयों के आसपास सहायक (Ancillary) उद्योगों के रूप में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए भी नए अवसर सृजित होंगे।
    पीथमपुर सेक्टर-7 को एक "एकीकृत स्मार्ट औद्योगिक टाउनशिप" के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ आवासीय एवं वाणिज्यिक सुविधाओं का भी समावेश किया गया है। परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले भू-स्वामियों में से 174 भू-स्वामियों को प्रतिफल के रूप में 176 वाणिज्यिक एवं 3,665 आवासीय भूखण्ड प्रदान किए जा चुके है एवं यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। अभी तक आबंदित भूखण्डों का मूल्य ₹ 500 करोड़ से अधिक है।
    सेक्टर-7 के प्रथम चरण का विकास कार्य ₹ 457 करोड़ की लागत से प्रगति पर है। क्षेत्र में सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, ड्रेनेज एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। साथ ही, आवंटित उद्योगों द्वारा भी निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस प्रकार पीथमपुर सेक्टर-7 में आधारभूत संरचना और औद्योगिक इकाइयों का विकास समानांतर रूप से आगे बढ़ रहा है, जिससे यह क्षेत्र तेजी से एक आधुनिक इन्टीग्रेटेड औद्योगिक टाउनशिप के रूप में आकार ले रहा है।
   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के अंतर्गत पीथमपुर सेक्टर-7 का विकास प्रदेश में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और समावेशी आर्थिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
----
#InvestMP #IndustrialGrowth #Pithampur #MPIDC #EaseOfDoingBusiness #MakeInMP #EmploymentGeneration #JansamparkMP #indore 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*इंदौर में औद्योगिक विकास को नई गति* --- *पीथमपुर सेक्टर-7, जिला-इंदौर में ₹1,911 करोड़ के निवेश वाले 7 नए उद्योगों को भूमि आवंटित* इंदौर, 24 जून 2026 प्रदेश का आर्थिक एवं औद्योगिक विकास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार का प्रथम ध्येय है। सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि पूर्व से स्थापित आर्थिक एवं औद्योगिक इकोसिस्टम को ओर बढ़ावा दिया जाये, साथ ही नए इकोसिस्टम प्रदेश के हर भाग में विकसित किए जाए। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर राज्य का ग्रोथ इंजन है एवं सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इंदौर में उपलब्ध निवेश एवं रोजगार की क्षमताओं एवं संभावनाओं को मूर्तरूप प्रदान कर निवेश आकर्षित किया जाये। इसी तारतम्य में एम.पी. इण्डस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) द्वारा पीथमपुर सेक्टर-7 में मेटल प्रोसेसिंग, फर्निचर, फूड प्रोसेसिंग, बी. ओ.पी.पी. फिल्म, टेक्सटाईल एवं एफ.आई.बी.सी. क्षेत्र की 7 औद्योगिक इकाइयों को 27.35 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। इन इकाइयों द्वारा लगभग ₹1911 करोड़ के निवेश तथा 1,797 रोजगार सृजित किए जाने का प्रस्ताव है। उक्त सात इकाईयों में जापानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाली कंपनी टोपान स्पेशिलिटी फिल्मस भी शामिल है, जिनके द्वारा ₹950 करोड़ का निवेश एवं 332 लोगों को रोजगार प्रदान किया जायेगा। यह निवेश मुख्यमंत्री जी के जापान दौरे के फलस्वरूप प्रदेश में आया है। इन नए आवंटनों के साथ ही पीथमपुर सेक्टर-7 में अब तक कुल 24 औद्योगिक इकाइयों को 279.48 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है। इन इकाइयों द्वारा प्रस्तावित कुल निवेश बढ़कर ₹ 10,606 करोड़ तक पहुँच गया है। इससे इंदौर जिले के औद्योगिक इकोसिस्टम को नई मजबूती मिलेगी तथा बड़ी इकाइयों के आसपास सहायक (Ancillary) उद्योगों के रूप में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए भी नए अवसर सृजित होंगे। पीथमपुर सेक्टर-7 को एक "एकीकृत स्मार्ट औद्योगिक टाउनशिप" के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ आवासीय एवं वाणिज्यिक सुविधाओं का भी समावेश किया गया है। परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले भू-स्वामियों में से 174 भू-स्वामियों को प्रतिफल के रूप में 176 वाणिज्यिक एवं 3,665 आवासीय भूखण्ड प्रदान किए जा चुके है एवं यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। अभी तक आबंदित भूखण्डों का मूल्य ₹ 500 करोड़ से अधिक है। सेक्टर-7 के प्रथम चरण का विकास कार्य ₹ 457 करोड़ की लागत से प्रगति पर है। क्षेत्र में सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, ड्रेनेज एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। साथ ही, आवंटित उद्योगों द्वारा भी निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस प्रकार पीथमपुर सेक्टर-7 में आधारभूत संरचना और औद्योगिक इकाइयों का विकास समानांतर रूप से आगे बढ़ रहा है, जिससे यह क्षेत्र तेजी से एक आधुनिक इन्टीग्रेटेड औद्योगिक टाउनशिप के रूप में आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के अंतर्गत पीथमपुर सेक्टर-7 का विकास प्रदेश में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और समावेशी आर्थिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। ---- #InvestMP #IndustrialGrowth #Pithampur #MPIDC #EaseOfDoingBusiness #MakeInMP #EmploymentGeneration #JansamparkMP #indore CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

*इंदौर ग्रामीण पुलिस द्वारा  “सेफ क्लिक 2.0” का शुभारंभ*
-----
*पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा ने हजारों युवाओं को बनाया साइबर सुरक्षा का प्रहरी, जागरूकता रथ को किया रवाना*
इंदौर, 24 जून 2026
 साइबर अपराधों के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर ग्रामीण पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। बंसल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कॉलेज स्टाफ ने भाग लिया।
  कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी, बैंकिंग फ्रॉड तथा ओटीपी फ्रॉड जैसे अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है और प्रत्येक नागरिक को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क एवं जिम्मेदार रहना चाहिए।
 पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक युवा साइबर सुरक्षा का संदेश अपने आसपास के लोगों तक पहुंचाए तो साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।
 कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री उमाकांत चौधरी ने साइबर अपराधों की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करना चाहिए तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को “साइबर वॉरियर” बनकर समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
 उप पुलिस अधीक्षक श्री नितिन सिंह ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, जिम्मेदार नागरिक कर्तव्यों तथा साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विशेषज्ञों ने समाधान किया तथा सभी प्रतिभागियों ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
 कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने साइबर एवं यातायात जागरूकता के लिए तैयार विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर महू क्षेत्र के लिए रवाना किया। यह रथ महू एवं आसपास के क्षेत्रों में साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया अपराधों तथा यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करेगा। साथ ही नागरिकों को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराएगा।
 पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा के निर्देशन में थाना सांवेर, देपालपुर, गौतमपुरा, सिमरोल, खोड़ैल, बड़गोंदा, मानपुर, बेटमा एवं हातोद सहित इंदौर ग्रामीण जिले के सभी थाना क्षेत्रों में “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, त्वरित शिकायत और डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
 कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के प्रेरणादायी उद्बोधन की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। “सजग नागरिक–सुरक्षित साइबर स्पेस” और “सावधानी ही सुरक्षा है” के संदेश के साथ इंदौर ग्रामीण पुलिस का “सेफ क्लिक 2.0” अभियान जिलेभर में निरंतर जारी रहेगा।
#DigitalSafety #IndoreRuralPolice #CyberWarrior #JansamparkMP #indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Indore Police

*इंदौर ग्रामीण पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” का शुभारंभ* ----- *पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा ने हजारों युवाओं को बनाया साइबर सुरक्षा का प्रहरी, जागरूकता रथ को किया रवाना* इंदौर, 24 जून 2026 साइबर अपराधों के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर ग्रामीण पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। बंसल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कॉलेज स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया ठगी, बैंकिंग फ्रॉड तथा ओटीपी फ्रॉड जैसे अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है और प्रत्येक नागरिक को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क एवं जिम्मेदार रहना चाहिए। पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक युवा साइबर सुरक्षा का संदेश अपने आसपास के लोगों तक पहुंचाए तो साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री उमाकांत चौधरी ने साइबर अपराधों की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करना चाहिए तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को “साइबर वॉरियर” बनकर समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उप पुलिस अधीक्षक श्री नितिन सिंह ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, जिम्मेदार नागरिक कर्तव्यों तथा साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विशेषज्ञों ने समाधान किया तथा सभी प्रतिभागियों ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली। कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने साइबर एवं यातायात जागरूकता के लिए तैयार विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर महू क्षेत्र के लिए रवाना किया। यह रथ महू एवं आसपास के क्षेत्रों में साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया अपराधों तथा यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करेगा। साथ ही नागरिकों को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा के निर्देशन में थाना सांवेर, देपालपुर, गौतमपुरा, सिमरोल, खोड़ैल, बड़गोंदा, मानपुर, बेटमा एवं हातोद सहित इंदौर ग्रामीण जिले के सभी थाना क्षेत्रों में “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, त्वरित शिकायत और डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा के प्रेरणादायी उद्बोधन की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। “सजग नागरिक–सुरक्षित साइबर स्पेस” और “सावधानी ही सुरक्षा है” के संदेश के साथ इंदौर ग्रामीण पुलिस का “सेफ क्लिक 2.0” अभियान जिलेभर में निरंतर जारी रहेगा। #DigitalSafety #IndoreRuralPolice #CyberWarrior #JansamparkMP #indore #इंदौर CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Indore Police

Indore, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

पीएनजी गैस पाइपलाइन में आग मामले में एफआईआर दर्ज, लापरवाही की जांच शुरू
#IndoreNews #PNGPipeline #FireIncident #VijayNagar #indorepolice

#इंदौर_समाचार
#पीएनजी_पाइपलाइन
#आगजनी_मामला
#विजयनगर_पुलिस
#इंदौर_हादसा

PNG Pipeline, Fire Incident, Indore Police, Vijay Nagar, Gas Blast

पीएनजी पाइपलाइन, आगजनी, इंदौर पुलिस, विजयनगर, गैस ब्लास्ट

पीएनजी गैस पाइपलाइन में आग मामले में एफआईआर दर्ज, लापरवाही की जांच शुरू #IndoreNews #PNGPipeline #FireIncident #VijayNagar #indorepolice #इंदौर_समाचार #पीएनजी_पाइपलाइन #आगजनी_मामला #विजयनगर_पुलिस #इंदौर_हादसा PNG Pipeline, Fire Incident, Indore Police, Vijay Nagar, Gas Blast पीएनजी पाइपलाइन, आगजनी, इंदौर पुलिस, विजयनगर, गैस ब्लास्ट

Indore, Indore | Jun 24, 2026

BHOLE KA DIWANA RAP SONG #kalakar #RISHIVLOG #RAP #video #rapsong #HindiRAP #indore #IndoreRAP - Indore News