बारुन: सतुआही से पुलिस ने रंगदारी और एससी-एसटी एक्ट मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
जम्होर थाना पुलिस ने आपराधिक मामलों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए जबरन वसूली, सरकारी कार्य में बाधा और एससी- एसटी एक्ट के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के सतुआही के भोला सिंह के रूप में हुई है।