रामपुर में अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से टकराई, एक गंभीर घायल, सतना अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
रामपुर से शादी समारोह में शामिल होकर रामस्वरूप गुप्ता कार से सतना वापस आ रहा था । रास्ते में अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई और रामस्वरूप गंभीर घायल हो गया । घायल को एंबुलेंस के जरिए सतना जिला अस्पताल पहुंचाया गया जिसे डा. ने मृत घोषित कर दिया । गुरुवार दोपहर 2 बजे मर्चुरी मे शव का PM किया जा रहा है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।