हरिहरगंज थाना परिसर में सोमवार के शाम 5 बजे पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यवसाईयों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।